5
(2)

नवगछिया : सूबे के लोकप्रिय ज्ञान वाटिका विद्यालय के कक्षा छ: के छात्र कुमार अभिनव ने भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में चल रहे विद्यालय खेल प्रतियोगिता के ताइक्वांडो खेल में गोल्ड रैंक में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुमार अभिनव ग्राम गोसाईं गांव के निवासी और कुमार शशि शेखर के पुत्र हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने इसे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा, “अभिनव की मेहनत और समर्पण ने हमें गर्व महसूस कराया है। आगे आने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी हम उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हैं।”

विद्यालय संरक्षक नीलेश कुमार झा और वरीय शिक्षक श्री निरंजन कुमार ने भी अभिनव के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इसके अलावा, विद्यालय के क्रिकेट कोच श्री भुवन कुमार ने जानकारी दी कि कक्षा अष्टम और नवम् के छात्र भी आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसके लिए उनका अभ्यास जोर-शोर से जारी है।

इस प्रकार, ज्ञान वाटिका विद्यालय ने खेल क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है और विद्यालय के सभी छात्र एवं शिक्षक उत्साह और उमंग से भरे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: