5
(1)

रवि प्रिय नवगछिया ।

नवगछिया : रक्त बलि नहीं , डुमरिया की शक्ति स्वरूपा मैया भगवती को तो हलुआ पूड़ी पसंद है। कहते हैं जो भक्त अपनी मनौती रख यहां की मैया को हलुआ पूरी का भोग लगाता है उनकी मनोकामना पूर्ण होते देर नहीं लगती। यहां की मैया की ख्याति किसी चमत्कार से कम नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थापित डुमरिया गांव की मैया भगवती की। यह गांव रंगरा और गोपालपुर प्रखंड के सीमा पर स्थित है। जहां महाष्टमी के दिन मैया भगवती को हलुआ पुरी का भोग लगाया जाता है। महज स्थापना के एक वर्ष के अन्दर हीं इस मैया की प्रख्याति दूर दूर तक फैल गई है। आस पास के लोगों के अलावे निकतवर्ती जिलों के भक्त भी यहां अपनी अपनी मनौती रखने महाष्टमी के दिन पहुंचते हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कमेटी के द्वारा समुचित व्यवस्था भी किया गया है। यहां की मैया को छाग बलि पसंद नहीं है, बल्कि इसे तो हलुआ पूरी हीं पसंद है। इसलिए यहां महाष्टमी के दिन मैया के मंदिर में हलुआ पुरी चढ़ाने की भक्तों के बीच होड़ लगी रहती है। हालांकि मैया को पहला भोग पूजा कमेटी की तरफ से लगाया जाता है। फिर सभी भक्तों के द्वारा अर्पित किए गए भोग को चढ़ाया जाता है। नवनिर्मित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति डुमरिया के अध्यक्ष रामप्रसाद मंडल एवं सचिव चन्द्रहास मंडल ने बताया कि स्थापना के समय मैया भगवती को स्थापित करने के लिए कोई भी जमीन उपलब्ध नहीं थी। जिसके कारण प्रथम पूजन के रुप में मैया की प्रतीमा को मध्य विद्यालय डुमरिया के प्रांगण में स्थापित किया गया था। परंतु 1 वर्ष के अंदर ही गांव के कई लोगों ने मैया की चमत्कार को देखकर अपनी जमीन देने के लिए तैयार हो गए। फिलहाल मैया की प्रतीमा निश्चित जगह पर स्थापित कर दी गई है, जहां अब प्रति वर्ष मैया की प्रतीमा स्थापित की जायेगी। साथ हीं जल्द हीं यहां भव्य मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा।इस वर्ष बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जा रहा है। कमिटी के द्वारा पूजा स्थल के प्रांगण में महाष्टमी की रात मैया के नाम का भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई नामचिन भक्ति गायक व गायिका के अलावे क्षेत्रीय गायक भी उपस्थित होंगे। यह सभी मिलकर जागरण कार्यक्रम के दर्शकों को भक्ति भाव में सारोवोर करेंगे। यह कार्यक्रम अंग संस्कृत लोकमंच डुमरिया गोपालपुर भागलपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
पूजा से लेकर मेले के सफल संचालन के लिए यहां कई सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। इसके अलावे सभी ग्रामीणों का सहयोग बना रहता है। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवगछिया प्रशासन के द्वारा भी यहां सहयोग दिया जाता है जिसमें गोपालपुर पुलिस के सुरक्षा बल यहां 24 घंटे उपलव्ध रहते हैं।
पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने मे बम बम मंडल, विष्णु देव शर्मा, उदय रविदास, बीपी मंडल, सुनील मंडल, पंकज मंडल, नीतीश कुमार, योगेंद्र ठाकुर, गोपाल मंडल, विनोद मंडल के अलावे दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: