5
(1)

बिहपुर: रविवार की रात प्रखंड के हरियो पंचात के वार्ड नंबर 13 महेशपुर में अगलगी की घटना में हुई।जिसमें मजदूर राणा यादव का घर व बाईक समेत चार लाख की संपत्ति राख हो गया।इस अगलगी में एक गाय समेत एक बकरी व बकरी का तीन बच्चा भी झुलस गया।राणा यादव ने कहा कि जबकि घर में रखा दस क्विंटल अनाज,चौकी पलंग,कपड़े व बरामदे पर रखी बाईक स्वाहा गया।गनीमत रही कि आस पड़ोस के लोगों ने समय रहते.

आग पर काबू पा लिया।नहीं तो यह आग और घर को अपने चपेट में ले लेता।बचाव कार्य में राणा यादव भी जख्मी हो गया है।जिसका ईलाज डाक्टरों ने बिहपुर सरकारी अस्पताल में किया।वहीं आग से झुलसी गाय की हालत चिंताजनक बनी हुई है।सरपंच राजकिशोर की सूचना पर सोमवार की सुबह आरओ आमिर हुसैन व राजस्व कर्मचारी राजेश पोद्दार मौके पर पहुंचे।आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: