



जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सभी जिलों व संगठन जिलों में दो-दो प्रभारी मनोनीत किया है. इस बाबत नवगछिया जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष सह जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष डा• हरपाल कौर और जदयू के प्रदेश सचिव राजकिशोर प्रसाद को नवगछिया संगठन जिला जदयू का प्रभारी मनोनीत किया है.

मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, सुबोध साह, जिला महासचिव मुन्ना भगत, पुष्पक सिंह, युवा प्रदेश महासचिव आशीष मंडल,

नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल,खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, युवा जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, प्रिंस पटेल, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
