5
(1)

नवगछिया | नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर के जज के आवास पर ड्युटी कर रहे होमगार्ड जवान की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। मृतक होमगार्ड जवान खरीक थाना के गोटखरीक निवासी स्व मनीर उद्दीन के पुत्र मु. ग्यास उद्दीन है। बताया गया कि पिछले एक वर्ष से वह जज के आवास पर ड्यूटी कर रहा था। वह अपने बेड पर लेटा हुआ था। साथी होमगार्ड के जवान उसे उठाने गया तो वह कुछ नहीं बोल पा रहा है। तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से चिकित्सक सहित एम्बुलेंस को बुलाया गया।

चिकित्सक ने जांच करने के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। विभाग की ओर से कंपनी कमांडर रमेश पांडे, ग़ृह रक्षक सचिव चंद्रशेखर सिंह है ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सात हजार रूपये उसकी पत्नी रजीना खातुन को दिया। उसे तीन पुत्र तीन पुत्री है। कंपनी कमांडर ने बताया कि विभाग से जो भी सहायता हैं वह परिजनों को दिया जायेगा। परिजन शव को अपने साथ घर लेकर गए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: