5
(1)

साइकिल से यात्रा कर लोगों के बीच जल और पर्यावरण संरक्षण का अलख जगा रहे हरियाणा मंडी बोर्ड से रिटायर्ड लायन सुभाष चंद्र बिश्नोई शुक्रवार को बाल भारती विद्यालय नवगछिया पहुंचे. वे हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं. विद्यालय के वर्ग 8 वी एवं नौवीं के छात्र और छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मानव जाति को अपने अस्तित्व के लिए के लिए जल एवं पर्यावरण का संरक्षण करना जरूरी है.

उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जल के महत्व के बारे में एवं हम किस प्रकार जल का संरक्षण कर सकते हैं इस बात पर प्रकाश डाला. वे अभी तक हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार के अतिरिक्त नेपाल के काठमांडू एवं अन्य शहरों की लगभग 7000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं वर्तमान में पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण भारत जा रहे हैं. सर्वप्रथम विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए लाइन सुभाष चंद्र बिश्नोई का स्वागत किया एवं जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण बातें बताई.

विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा नवगछिया टाउन लायंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों के द्वारा उन्हें पुष्प एवं उनको माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर सुभाष चंद्र बिश्नोई के द्वारा विद्यालय परिसर में एक पौधा लगाया गया. विद्यालय विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा एवं विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर बहुत सारी महत्वपूर्ण बातें बच्चों को बताई एवं उसे व्यवहार में लाने की भी अपील की. कार्यक्रम के अंत में नवगछिया टाउन लायंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल एवं विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश ठाकुर ने सबो का धन्यवाद ज्ञापन किया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: