5
(1)

नवगछिया थाना की पुलिस एक आरोपित हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यलय के मुख्य द्वार एनएच 31 मुख्य सड़क के आस पास इर्द गिर्द घुम रहा हैं। उक्त सूचना के आलोक में अनि चंदन कुमार उक्त स्थल पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया।

लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पकड़ाये व्यक्ति अपना नाम बिहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी बिटू कुमार बताया। पकड़ाये व्यक्ति की विधिवत तलासी लिया गया तो एक लोडेड कट्टा एवं टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया गया। आरोपित के विरूद्ध नवगछिया थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: