5
(1)

नवगछिया | नवगछिया पुलिस जिला के खरीक पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर कई कांडो के वांछित कुख्यात इनामी अपराधकर्मी विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि हमे गुप्त सूचना प्राप्त हुई की खरीक एवं नदी थाना के हत्या एवं अन्य कई कांडों के कुख्यात इनामी अपराधकर्मी नयाटोला भवनपुरा विशाल यादव बेगुसराय जिले के बलिया थानान्तर्गत ताजपुर दियारा में अपने बहन के घर पर छुपा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष खरीक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा कुख्यात अपराधी को उसके अपने बहन के घर से गिरफ्तार किया गया तथा हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि नयाटोला भवनपुरा मालगोदाम के पास एक बासा में भूसखार में छुपाए हुए है। अभियुक्त को बेगुसराय के ताजपुर गांव से खरीक लाया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर बताए हुए स्थान से अवैध 18 इंच का एक देशी कट्टा एवं 06 जिन्दा कारतुस तथा एक मोबाइल बरामद किया गया। इस संदर्भ में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ खरीक, एवम नदी थाना में हत्या एवं अन्य कांडो में मामला दर्ज है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: