5
(1)

नवगछिया : हिंदू सनातन धर्म के संवर्धन हेतु संस्कार निर्माण समिति भ्रमरपुर द्वारा ग्रामीण युवाओं में जागृति लाने के उद्देश्य से तीन दिनों का अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। इस अनुष्ठान के पहले दिन, शनिवार 15 मार्च को सामूहिक हनुमान चालीसा का सरवर पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष भक्तों ने भाग लिया।

दूसरे दिन, रविवार 16 मार्च को सामूहिक दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया, जिसमें लगभग 40 भक्तों ने पाठ किया। कुछ भक्तों ने सम्पुट पाठ भी किया, और अनेक माताएं पाठ सुनने के लिए बैठीं रही।

सोमवार 17 मार्च को संपूर्ण रामचरित्र मानस का पाठ किया जाएगा। इसके बाद, अपराह्न 2:30 से 6:30 बजे तक वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध विद्वान डॉक्टर रामकृपाल त्रिपाठी के मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन होगा, जो 17 मार्च से 24 मार्च तक गंगा की पावन धारा में प्रवाहित होगी।

17 मार्च को भागवत कथा का उद्घाटन राम जानकी ठाकुरबाड़ी बिहपुर के श्री महंत नवल किशोर दास जी के करकमल से होगा। मंच संचालन प्रोफेसर अरविंद कुमार झा करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: