5
(1)

भागलपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड जगदीशपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय दीननगर, मध्य विद्यालय पिस्ता, मध्य विद्यालय फुलवरिया, मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी सहित सभी विद्यालयों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विशेष चेतना सत्र का आयोजन कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया गया। इस अवसर पर नींबू दौड़, बोरा दौड़, गणित दौड़ और जलेबी दौड़ जैसे खेलों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि खेल अधिगम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे बच्चे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से समृद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अधिगम प्रक्रिया में खेल सबसे श्रेष्ठ माध्यम है।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: