5
(1)

भागलपुर के कहलगांव अंतर्गत एकडारा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। होली के दिन दारू और गंजा नहीं पिलाना एक युवक को भारी पड़ गया। अपराधियों ने उस दिन तो कुछ नहीं कहा, लेकिन 7 दिन बाद इसका बदला लेने पहुंच गए।

शुक्रवार, 21 मार्च 2025 को एकडारा बुद्धूचक निवासी 35 वर्षीय पप्पू शाह अपने घर में बैठा था, तभी पास के ही शशि शाह अपने तीन बेटों—डॉलर कुमार, खुशी कुमार और कौशल कुमार के साथ अचानक घर में घुस आया। उनके हाथ में हॉकी स्टिक, गड़ासा, फरसा और चाकू थे। चारों ने मिलकर पप्पू शाह पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसके दाहिने आंख, पीठ और हाथ पर चाकू के गहरे निशान हैं। उसे 14 टांके लगाने पड़े।

घायल पप्पू शाह ने बताया कि होली के दिन 14 मार्च को शशि शाह ने उससे दारू मांगी थी, लेकिन मना करने पर उसने धमकी दी थी कि वह इसका अंजाम भुगतेगा। एक सप्ताह बाद उसने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

पप्पू शाह, जो श्याम शाह का पुत्र है, मोती-माला का व्यवसाय करता है। वह दिल्ली, महाराष्ट्र, रांची और देवघर जाकर मोती-माला बेचता है और परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने बताया कि वह होली मनाने घर आया था, लेकिन ऐसी घटना की उसने कल्पना भी नहीं की थी।

घटना के बाद पप्पू शाह ने बुद्धूचक थाना, भागलपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: