5
(1)

विधायक ई शैलेंद्र ने पूर्वी प्रक्षेत्र के आईजी व भागलपुर डीएम डॉ से दूरभाष पर बात कर सामाधान की अपील की

नवगछिया । भागलपुर जिले में होमगार्ड बहाली की कुल 666 रिक्ति है। जबकि बहाली की कुल रिक्ति में नवगछिया अनुमंडल को जिले की बहाली से ही अलग कर दिया गया। इसको लेकर अभ्यर्थी परेशान है। वही बिहपुर विधायक इं शैलेंद्र ने पुलिस महानिरीक्षक, आईजी पूर्वी प्रक्षेत्र विवेक कुमार व भागलपुर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी तथा संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात किया। बातचीत के बाद विधायक श्री शैलेंद्र ने बताया कि अधिकारियों ने उक्त मामले काे कुछ संभावित तकनीकी गड़बड़ी बताया। इस पर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि अगर यह होमगार्ड की बहाली एसपी स्तर से निकलती तो भागलपुर व नवगछिया में अलग अलग एसपी होने के कारण माना भी जा सकता था लेकिन जब भागलपुर के राजस्व जिले में नवगछिया अनुमंडल भी आता है और यह बहाली डीएम स्तर से .

निकलती है तो ऐसे नवगछिया अनुमंडल को बहाली से अलग करना अन्यायपूर्ण है। विधायक श्री शैंलेंद्र की पूरी बात सुनने के बाद अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान कराने व नवगछिया अनुमंडल को बहाली सूची में शामिल करने को जल्द ही साकारत्मक पहल करने की बात कही। वहीं विधायक ने विपक्ष के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि युवाओं को सही बात की जानकारी से वंचित करके उन्हें उकसाने वाली ओछी व घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कोई भी काम नियम व सरकारी गाईडलाईन के अनुसार होता है। मामले के समाधान की दिशा में जल्द ही साकारात्मक पहल सामने आएगा। इसकी जानकारी सोशल मीडिया एवं जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: