5
(1)

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 12 में रविवार को ह्यूमन सेवियर की जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष रीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सह प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा मौजूद थी। संबोधित करते हुए रीना शर्मा ने कहा कि ह्यूमन सेवियर बोर्ड का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण एवं देश का उन्नति कराना हैं। इस मौके पर ‘पेमेंट नहीं तो पेसेंट नहीं’ का नारा बुलंद करते हुए कहा कि आए दिन क्लीनिक में इलाज के दौरान रोगियों का निधन हो जाता है। तब भी वहां के कर्मी परिजन से पैसा वसूलते हैं। रीना शर्मा ने साफ-साफ कहा कि मान्यता के आधार पर मौत की स्थिति में कोई भी क्लीनिक को रुपया नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही। वही सदस्यों को पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। मौके पर जिला सचिव पारस कुमार, उप सचिव रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष नेपाली ठाकुर सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: