5
(1)

भागलपुर में बढ़ते अपराध और लचर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने प्रतिरोध मार्च निकाला। इस मार्च में महागठबंधन के कई नेता सड़क पर उतरे और भागलपुर में बड़ी तादाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन द्वारा सरकार के खिलाफ निकाले जा रहे इस प्रतिरोध मार्च को लेकर भागलपुर के घंटाघर चौक से लेकर जिला समाहरणालय के कचहरी चौक तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई।

बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में महागठबंधन ने एकजुट होकर प्रतिरोध मार्च निकाला। बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और लचर कानून व्यवस्था के साथ-साथ राज्य सरकार की विफलता को मुद्दा बनाकर इंडिया गठबंधन ने यह मार्च निकाला। सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे।

विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कई स्थानीय नेता भी शामिल हुए। राजद ने इस मार्च का नेतृत्व किया, जबकि कांग्रेस, वीआईपी और वामदलों के भी कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे। भागलपुर में राजद नेता और बालश्रम आयोग के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु चक्रपाणि ने मार्च के दौरान कहा कि राज्य को चलाने में विपक्ष की एक बड़ी भूमिका होती है। अपराध पर हर हाल में नियंत्रण होना चाहिए। बिहार में कानून-व्यवस्था की जो हालत बनी है, उसके विरोध में पूरा महागठबंधन एकजुट होकर सड़क पर उतरा है।

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया अलायंस ने एनडीए सरकार के खिलाफ यह प्रतिरोध मार्च निकाला। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा में हुई नृशंस हत्या के बाद से तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव अपराध के आंकड़े जारी कर रहे हैं और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया को अपने अभियान के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में इस्तेमाल किया है, जो प्रशासन की कथित निष्क्रियता को दर्शाता है।

इंडिया अलायंस में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: