

@ गमछे के बंधन से मुक्त होते ही प्रेमी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगा। घटना की गंभीरता को देखते ही पुलिस मौके पर से ही एक दुष्कर्मी को दबोच लिया। इसके शिनाख्त पर ही तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पांचवां आरोपी अब भी फरार है।
भागलपुर। बीते मंगलवार की शाम कुल पांच दुष्कर्मियों ने सुनसान स्थल यानी झाड़ी में गुफ्तगू कर रही नाबालिग इंटर की छात्रा के साथ प्रेमी को दबोच लिया। सभी मिलकर प्रेमी की पिटाई के बाद गमछा से हांथ – पैर बांध कर पास के ही झाड़ी में फेंक दिया।

पश्चात हैवानियत का खेल शुरू हुआ। सभी दरिंदों ने मिलकर बारी – बारी से उक्त बेबस लाचार छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता चीखती – चिल्लाती रही। घटना जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र स्थित कहलगांव रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है। पीड़िता करीब 17 वर्षीय छात्रा शहर के ही एक इंटरस्टरीय उवि में इंटर विज्ञान की छात्रा है। इधर पीड़िता के बयान पर कहलगांव थाने में सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि एफएसएल की टीम द्वारा भी आरोपी के कपड़े और अन्य साक्ष्य इकट्ठा किया गया है।

सभी आरोपी को अनुमंडल अस्पताल में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को शीघ्र सजा दिलवाने का पुलिस ने दावा किया है। आरोपियों की पहचान नगर पंचायत कहलगांव निवासी नागेश्वर राम का 19 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार, जितेंद्र राम का 21 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, इंद्रदेव राम का पुत्र 45 वर्षीय पुत्र गुड्डू राम, मो जल्लो का 22 वर्षीय पुत्र मो चुन्ना के रूप में हुआ है। सभी वार्ड नंबर 17 के निवासी है।

प्रेमी बंधन से मुक्त होते ही 112 से मदद मांगा :
इधर जैसे ही प्रेमी दरभंगा निवासी इंद्रमणि पाठक गमछा के बंधन से मुक्त होते ही प्रेमी 112 पर डायल कर पुलिस से मदद मांगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित 112 नंबर की पुलिस गाड़ी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहे एक दरिंदे को दबोच लिया पश्चात उस लड़के के शिनाख्त पर घटना के तुरंत बाद घटना में शामिल अन्य तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पांचवां फरार युवक की खोज में पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना की रात ही पीड़ित छात्रा का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में कराया गया।

इंस्टाग्राम से बने दरभंगा के प्रेमी अपनी
प्रेमिका को कहलगांव पहुंचाने आया था : घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़िता कहलगांव थाना क्षेत्र स्थित बिहार - झारखंड सीमा स्थित एक पंचायत की बताई जा रही है। वह कहलगांव स्थित एक मुहल्ले में एक भाड़े के मकान में रहकर इंटर विज्ञान की पढ़ाई कर रही है। उसके साथ उसकी एक सहेली भी रहती है। प्रेमी के संबंध में बताया गया कि वह दरभंगा का रहने वाला है। दोनों में इंस्ट्राग्राम के जरिए दोस्ती पश्चात प्रेम हुआ। घटना के दिन यानी मंगलवार को प्रेमी इंद्रमणि पाठक भागलपुर आया था। फोन से उसने अपनी प्रेमिका को भागलपुर मिलने बुलाया। पश्चात लड़की सुबह ही अपने प्रेमी से भागलपुर मिलने गई। देर शाम होने के कारण छात्रा ने अपने प्रेमी को कहलगांव रेलवे स्टेशन तक छोड़ने को कहा। दोनों ट्रेन से शाम प्रहर कहलगांव स्टेशन पर उतरा और अंधेरे में ही साथ - साथ प्लेटफॉर्म नंबर दो होते हुए बाहर निकला। एक दूसरे से जुदा होने के क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर दो के पार स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के समीप एक पुराने गोदाम की झाड़ी में प्रेमी युगल गुफ्तगू कर रहे थे। इसी बीच पांचों युवक प्रेमी जोड़े के पास आकर उससे नाम पता पूछने लगा। इसी क्रम में प्रेमी खड़ी बोली (हिन्दी) में उक्त मनचले लड़कों को जबाव देने लगा। इस अंदाज को देखते ही पांचों लफंगों ने अपनी मंशा दर्शाते हुए सबसे पहले प्रेमी को अपने कब्जे में लिया। पश्चात गमछे से उसका हाथ पैर बांध कर पास की झाड़ी में लुढ़का दिया। शोर - शराबा करने पर जान से मार कर इसी झाड़ी के पास जमीन में गाढ़ देने की धमकी देते हुए उसे चुप रहने को कहा। फिर पांचों दरिदों ने बारी बारी से उक्त इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 112 नंबर की पुलिस गाड़ी पहुंचने के दौरान दूर खड़े चार दुष्कर्मी भाग खड़े हुए। जबकि एक दुष्कर्मी मौके से ही पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया गया। उक्त गिरफ्तार दुष्कर्मी के शिनाख्त पर ही अन्य तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पांचवां आरोपी अब तक फरार है। दुष्कर्मियों के विषय में बताया गया कि ये सभी ट्रेन में पेयजल और शहर स्थित पार्क चौक में फल बेचता है। ऐसे फिराक में सभी अक्सर रहता था। इसके पूर्व भी यह दुष्कर्मी ग्रुप ऐसी हरकत करता रहा है।