5
(1)

नवगछिया के जीआरपी थाना कांड संख्या 10/12 के आरोपी खगडिया जिला के पसराहा वनदरेहा निवासी जीतू कुमार उर्फ जीतेंद्र चौरसिया एवं रामकृष्ण सिंह के नवगछिया जीआरपी के एसआई अमरेंद्र कुमार सिंह अपने दल बल के साथ इश्तिहार चिपकाने पहुंची थी। वहां पर जीतू उर्फ जितेंद्र चौरसिया को मौके पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

वहीं रामकृष्ण सिंह के घर पर इस इसतेहार को चिपकाया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि इन दोनों आरोपी के ऊपर चोरी का मामला दर्ज है। जिसको लेकर के खगरिया रेल न्यायालय से इश्तिहार जारी किया गया है। एएसआई अमरिंदर सिंह के द्वारा इसतेहार चिपकाया गया है। इसके अलावे अगर वह समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है उसके ऊपर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: