4.7
(3)

नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र अन्तर्गत भवानीपुर गांव के उपेंद्र कुमार पोद्दार के पुत्र शैलेंद्र कुमार भारती को रंगरा पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थाना कांड संख्या 368 / 23, के धारा 153(ए)/295 (ए)/505 (2) भा.द.वि.
एवं 66 (सी) आई0टी0 एक्ट के शलेन्द्र कुमार भारती प्राथमिक अभियुक्त है। इन्हें रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। साथ ही विवो कंपनी का काले रंग का एक मोबाइल भी पुलिस ने अभियुक्त के पास से बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करते हुए रंगरा पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: