5
(1)

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कटिहार से पटना जाने के क्रम में नवगछिया संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. प्रदेश से मनोनीत नवगछिया के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रंगरा चौक, नवगछिया जीरो माईल, बिहपुर, बलहा व अन्य जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश का माल्यार्पण किया.

वहीं नारायणपुर में नवमनोनीत प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह का भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. मौके पर अखिलेश सिंह निषाद,पारसनाथ साहू, गुलशन मंडल,साकेत बिहारी, चंद्रिका मंडल,संजीव मंडल, चितरंजन शर्मा, सुबोध मंडल, प्रिंस पटेल,बिनोद सिंह, अमर सिंह, रूपम देवी, हरशंभू सिंह, दिनेश मंडल,छट्ठू राय, प्रभाकर निषाद, मनोज लाल, अशोक सिंह, रंजीत मंडल, सुदामा साह, गौतम गोविंद, विष्णु कुमार व अन्य मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: