5
(2)

भागलपुर: जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद और भाजपा विधायक अजय मंडल के खिलाफ तीखे शब्दों में हमला बोला। विधायक ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सांसद जनता से दूर हो जाते हैं और केवल चुनावी वादों तक ही सीमित रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद पांच साल तक जनता की समस्याओं से बेपरवाह रहते हैं, और जब चुनाव का समय आता है, तो नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नाम पर जीत जाते हैं।

गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि सांसद की लाचारी और बीमारी का खामियाजा जनता को उठाना पड़ता है। उन्होंने विधायक शैलेंद्र पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह केवल कलम के साथ रहते हैं, जबकि क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं के प्रति उदासीन हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: