5
(2)

महिला ने ट्रॉली मेन पर लगाया आपत्तिजनक बात करने का आरोप

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के सामने एक महिला ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल के एक ट्रॉली मेन का मोबाइल तक छीन लिया। दरअसल महिला का कहना था कि ट्रॉली मैन के द्वारा उनकी बच्ची को नंबर दिया गया था और जब वह बच्ची का बैग चेक कर रही थी तब ट्रॉली मैन का नंबर मिला। जिस पर महिला ने जब फोन लगाया तो महिला के साथ आपत्तिजनक बातें ट्रॉली मैन के द्वारा की गई।

जिसके बाद महिला उससे मिलने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी के सामने पहुंच गई और वहां वह ट्रॉली मैन भी पहुंच गया। जिसके बाद महिला से उसकी झड़प हुई और इस झड़प में महिला ने ट्रॉली मैन का मोबाइल छीन लिया। वही आधे घंटे तक इमरजेंसी के सामने हंगामा किया। वही ट्रॉली मेन के नहीं आने पर महिला ट्रॉली मैन का मोबाइल लेकर वहां से निकल गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: