3
(2)

भागलपुर में कोसी नदी असमय कटाव कर रही है। नवगछिया अनुमंडल के जहांगीरपुर बैसी में कटावरोधी कार्य पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और जमींदोज हो गया है। वहीं, कटावरोधी कार्य का निचला हिस्सा कोसी में समा गया है। असमय कटाव से ग्रामीण डरे हुए हैं और जिम्मेदारों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। कटाव पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है।

जल संसाधन विभाग कटाव को नजरअंदाज कर रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही और प्रशासन सुस्त रहा, तो हालात बिगड़ सकते हैं। कटावरोधी कार्य की स्थिति एक महीने में पूरी तरह से बदल गई है। वर्ष 2022-23 में हुए भीषण कटाव में 50 से अधिक मकान कोसी में समाहित हो गए थे। इसके बाद, साढ़े तीन करोड़ रुपये से कटावरोधी कार्य कराया गया था। यहां जल्द कार्य कराए जाने की आवश्यकता है। जुलाई-अगस्त माह में जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। वर्तमान में कटावरोधी कार्य को दुरुस्त किए जाने की जरूरत है।

इस हालत पर जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ज़ी मीडिया लगातार इस गांव को बचाने की मुहिम चला रहा है। हम यहां के हालात को प्राथमिकता से दिखा रहे हैं, लेकिन विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यहां समय पर कटावरोधी कार्य कराए जाने की आवश्यकता है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाडले नीतीश जी को लाडली जनता पर ध्यान देना चाहिए। यहां विभाग का अधिकारी भ्रष्ट है। ग्राउंड ज़ीरो से कटाव के हालात का जायजा संवाददाता अश्वनी ने लिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: