5
(1)

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के दियारा जाने वाली डुमरिया-तिनटंगा जर्जर सड़क मार्ग की समस्या को लेकर नवगछिया के भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कुमार मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर सड़क की दुर्दशा की जानकारी दी इस मौके पर इनके साथ इस्माइलपुर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल भी साथ गए थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता मनोज कुमार मंडल ने बताया कि 18 जुलाई 2021 को डुमरिया तीनटंगा पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग की दुर्दशा सुधार हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा आवेदन को स्वीकृत कर मिलने के लिए 18 अक्टूबर को बुलाया गया है। जिसके लिए जिला समाहरणालय के कुछ पदाधिकारी के साथ वे पटना गए एवं मुख्यमंत्री से मिलकर यहां की प्रमुख समस्या से अवगत कराया साथ ही दियारा में हो रहे कटाव की भी जानकारी दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: