5
(1)

नवगछिया गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गये।घायलों में रामलखन यादव पिता जोगेन्द्र यादव, गौतम यादव पिता ब्रह्मदेव यादव, कविता देवी पति गौतम यादव, अमरजीत यादव पिता गौतम यादव, ब्रह्मदेव यादव पिता रामदेव यादव, पियूष कुमार पिता गौतम यादव व राजेन्द्र यादव पिता रामदेव यादव शामिल हैं।मिली जानकारी के अनुसार लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से दोनों पक्षों के द्वारा मारपीट कर एक दूसरे को घायल किया गया।सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्रगोपालपुरमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमारद्वारा किया गया।गंभीर रूप से घायल जोगेन्द्र यादव व कविता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर पुलिस द्वारा घायलों का बयान लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दिया गया है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज जांच पडताल शुरु कर दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: