5
(2)

भागलपुर/ निभाष मोदी

जदयू के गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के गुर्गों ने किया कई लोगों को घायल

भागलपुर,औद्योगिक थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी के पास जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। वहीं इसी क्रम में 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें रवि नाम के युवक के सिर में गोली लगी है। वही चार लोग घायल भी हुए हैं। जिनमें लाल बहादुर सिंह पत्नी माधुरी प्रसाद बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त रवि को गोली लगी है।

वही पीड़ित का कहना है कि वह अपने जमीन पर कुछ काम कराने गए थे। इसी क्रम में विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल और उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा मारपीट की यू गई और गोली भी चलाया गया। जिसमें एक को गोली लगी है। वही गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जबरन विधायक के द्वारा जमीन पर कब्जा करने को लेकर घटना को अंजाम दिलवाया गया है। जिसमें उनका बेटा खुद मौके पर मौजूद होकर गोली चलाया है और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: