1
(1)

बिहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

बिहपुर – प्रखंड के धरमपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर14 कोरचक्का गांव में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े करीब 11 बजे सगे बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया.यह घटना दीपावली के दिन हुई.लोग अपने -अपने घरों की साफ सफाई में लगा हुआ था.वहीं फुलो सिंह (55वर्ष ) और बहु (पतोहू) रेखा देवी पति नीतीश कुमार अपने घर में साफ- सफाई करने के दौरान चदरा टाट के पास मिट्टी का काम कर रहा था।जो गनौरी सिंह के तरफ खिसक गया था.इसी दौरान बड़े भाई गनौरी सिंह ने चदरा टाट को सीधा करने को कहा और दोनों में बहस शुरू हो गई.

यह बहस खूनी संघर्ष में बदल गई.बड़े भाई गनौरी सिंह और भतीजा अरुण सिंह कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा.फुलो सिंह घर से भागा ,लेकिन घर से थोड़ी दूरी पर नरेश सिंह के घर के पास विक्रम सिंह ने पकड़ लिया और गनौरी और अरुण ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट दिया और फरार हो गया.मृतक फुलो सिंह की बहु (पतोहू) सोनी देवी पति अमर सिंह ने बताया करीब एक साल से जमीन विवाद चल रहा था।मृतक फुलो महंत स्थान चौक पर बजरंगबलि मंदिर में पूजा- पाठ आदि करता था.

इस घटना के बाद फुलो सिंह के पुत्र विद्यानंद सिंह अमर सिंह और नीतीश सिंह का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था।इधर घटना की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर दलबलके साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया.वहीं एसडीपीओ दिलीप कुमार भी कोरचक्का पहुंच कर घटना के बारे विस्तृत जानकारी लिया.इस हत्याकांड के बाबत मृतक फुलो सिंह के पुत्र विद्यानंद सिंह के लिखित आवेदन पर प्रमीला देवी ,नूतन देवी ,रिंकी देवी समेत अरुण सिंह ,विक्रम सिंह और गनौरी सिंह को नामजद किया है।वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया केस दर्ज सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: