5
(1)

नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबनिया गांव में मंगलवार की दोपहर को दो पक्षों के बीच हुई जमीनी विवाद की लड़ाई में दस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों मे धोबनियां गांव निवासी फूलचंद यादव के पुत्र निलेश यादव, देवो यादव के पुत्र अशोक यादव, राजकिशोर यादव की पुत्री बबली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं मारपीट की घटना में आंशिक रूप से कुल सात लोगो को चोटे आई है। घायलों मे सूरज कुमार, राजकिशोर यादव, मुनिल यादव, सुनील यादव, राधा देवी, टुनटुन यादव, अमन कुमार, शामिल है। सभी का प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: