


खरीक थाना की पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित थाना क्षेत्र के मिरजाफरी निवासी मु. तालिब अंसारी हैं। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने आरोपित को घर से गिरफ्तार किया। आरोपित के विरूद्ध खरीक थाना में जानलेवा हमला व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
