


नवगछिया थाना की पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित खरीक थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी लवकुश यादव हैं। खरीक थाना के अनि सुबेदार पासवान के द्वारा आरोपित को उस्मानपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरूद्ध नगवछिया थाना में जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
