5
(1)

नवगछिया : जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने बताया कि आगामी 17 दिसबंर पूर्वाहन 11:00 से जननायक कर्पूरी संवाद बिहपुर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के साथ अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद ने जनसंपर्क करते हुए बिहपुर डाक बंगला कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 17 दिसबंर को बिहपुर के डाक बंगला के प्रांगण में विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी संवाद कार्यक्रम होना है इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सांसद भागलपुर अजय मंडल,

माननीय विधायक सह सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, विधायक सुल्तानगंज प्रो0 ललित मंडल. पूर्व राज्यसभा सांसद सदस्य कहकशाँ परवीन एवं प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद मुख्य रूप से भाग लेंगे। जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने बिहपुर विधानसभा के लोगों एवं कार्यकर्ताओं से जननायक कर्पूरी संवाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आने को लेकर सभी से अपील की। जिला अध्यक्ष के साथ जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, मोहम्मद शाहजहां, राजनीति तांती, जयप्रकाश सिंह, सुनील सिंह एवं अन्य लोग शामिल रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: