5
(1)

नवगछिया 21 जनवरी, 2024
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि राजद द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मशताब्दी समारोह भव्य तरीके से दिनांक 24 जनवरी 2024 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया है। इस समारोह में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के अन्य वरिष्ठ नेतागण सहित पूरे राज्य भर के पार्टी के नेता कार्यकर्ता और कर्पूरी जी के विचारों पर चलने वाले शामिल होंगे। वहीं भागलपुर जिला से हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ता समारोह में भाग लेने पटना जाएंगे। जिसकी तैयारी जोरशोर से भागलपुर जिला राजद के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और नवगछिया जिला राजद के अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान के नेतृत्व में किया जा रहा है। 

श्री यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों एवं सिद्धांतों का असली वारिस राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी ही हैं। राजद ने कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों और सिद्धांतों को जनजन तक पहुँचाने का काम किया है। आज बिहार की महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों के अनुरूप गरीब, दलित,अतिपिछड़ा, पिछड़ा और वंचित वर्गों को मुख धारा से जोड़ते हुए सभी के साथ आर्थिक न्याय कर रहे हैं। 

श्री यादव ने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी जो की लगातार कर्पूरी जी को अपमानित और गाली देते थे। आज वो भी कर्पूरी जी की जयंती मनाने लगे है जबकि भाजपा को कर्पूरी जयंती मनाने का कोई नैतिक अधिकार नही है। एक तरफ भाजपा व आरएसएस कर्पूरी जी के विचारो  को उनके द्वारा दिए गये अरक्षण को समाप्त करने की बात करती है और दूसरी तरफ अति पिछड़ा के वोट के लिए कर्पूरी जी के जयंती मनाने की नाटक कर रही है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को थोड़ा सा भी कर्पूरी ठाकुर जी और उनके विचारों से जुड़ाव है तो अविलंब केंद्र की भाजपा सरकार कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की घोषणा करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: