5
(1)

जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने स्वैच्छिक धन संग्रह कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार से सेवानिवृत्त नगरह निवासी शिक्षक जयनारायण पासवान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने संगठन का विस्तार करते हुए जयनारायण पासवान को जिला महासचिव के पद पर मनोनित किया है। वहीं जयनारायण पासवान ने कहा कि नीतीश यूनिरश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सड़क, बिजली-पानी, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। बिहार में समावेशी विचारधारा के साथ नीतीश सरकार काम कर रही है। महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए नीतीश कुमार का कार्य सराहनीय है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष भवेश यादव, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, युवा नेता प्रिंस पटेल, हुलास सिंह कुशवाहा, ज्ञानसक सिंह कुशवाहा, नगरह पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल, सुरज कुमार व अन्य मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: