5
(1)

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में सोमवार को पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम बैच का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण पर चर्चा कर कहा की बिहार जाति आधारित गणना 2022 कार्य में गणना कर्मी के रूप में नामित किए गए हैं। यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे राज्य में कल्याण की योजनाओं को एक नया आयाम मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी गणना कर्मी अपने उत्तरदायित्व को पूरी लगन और सत्यनिष्ठा से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी समस्या के निदान के लिए हर संभव फील्ड ट्रेनर, चार्ज अधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे। फील्ड ट्रेनर अजीत कुमार जी ने कहा कि प्रथम चरण में मकानों के नबंरीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसे हम सभी को मिलकर ‘टीम वर्क’ करते हुए सात जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक पुरी कर लेनी है।

फील्ड ट्रेनर फारूक अली ने कहा कि द्वितीय चरण की गणना एक अप्रैल, 2023 से शुरू होगी जिसे 30 अप्रैल, 2023 तक पूरी कर ली जाएगी। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि संपूर्ण गणना कार्य को 31 मई, 2023 तक पूरा कर सरकार को सौंपने का टास्क दिया गया है। पहचान क़े लिये
पहचान संबंधी विवरण। मकान सूची विवरण। बेघर परिवारों की सूची में मकान सूची कार्य समाप्ति उपरांत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।मौके पर दिलीप कुमार यादव, शशि शेखर गुप्ता, रवि कांत शास्त्री समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: