5
(1)

बिहपुर। प्रखंड के जयरामपुर तिवाड़ी काली स्थान में राष्ट्रीय जन जन पार्टी (राजपा)  के संयोजन से मंगलवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 62वी पुण्यतिथि मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता राजपा युवा जिला अध्यक्ष संतानु कुमार और संचालन शिक्षक पिनकेश कुमार चौधरी ने किया। मौके पर राजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि श्री बाबू के सासन कल में बिहार में विकाश की बयार चली थी। श्री बाबू जो कहते थे वो करते थे। लेकिन आज की सरकार का कहनी और कथनी में बहुत अंतर है।

श्रीकृष्ण सिंह किसी भी विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं करते थे। वे कहते कि अगर वे सच्चे और समाजसेवक हैं तो जनता खुदबखुद उन्हें वोट देगी।श्रीकृष्ण सिंह के महज 10 साल के कार्यकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में कई कार्य हुये। राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ रहे श्रीकृष्ण सिंह।15 साल सीएम रहे लेकिन 24 हजार 500 रुपए जमा कर पाए थे श्रीकृष्ण सिंह। और आज के विधायक भी करोड़पति होते हैं। मौके पर गौतम कुमार नवगछिया उपप्रमुख,गुड्डू कुमार प्रखंड अध्यक्ष राजपा,अभिसेख कुमार चौधरी,अंकित कुमार चौधरी,बिट्टू चौधरी,शिवम कुमार बजरंगी,आशुतोष कुमार आदि मौजूद थें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: