5
(1)

नवगछिया। बिहपुर व झंडापुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात समकालीन अभियान के तहत अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में झंडापुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी थाना क्षेत्र के तेलघी टोला जयरामपुर, सहोरी निवासी विकास मंडल पिता खन्तर मंडल तथा झंडापुर निवासी योगेंद्र ठाकुर पिता स्व विरंची ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

इधर बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनबीडब्ल्यू वारंटी सतीश पासवान पिता स्व ब्रह्मदेव पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को मंगलवार के दिन मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: