0
(0)

एसपी का बयान बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर रोहित की हत्या हुई हैं। मृतक की बहन व पिता ने झूठा बताया। इस संबंध में मृतक के बहन व पिता का सोशल मिडिया पर वीडीओ वायरल हुआ हैं। जिसमें दोनो एसपी द्वारा प्रेस कांफ्रेस में दिए बयान को गलत बताया। ज्ञातव्य हो कि बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के सीतामढ़ी में पदस्थापित एएसआई केदार कुमार के पुत्र रोहित कुमार की 28 मार्च की रात को अपहरण हुआ था। 29 मार्च को रोहित के मां के बयान पर अपहरण की प्राथमिकी हुई थी। जिसमें बताया गया कि रोहित गांव में ही भोज खाने गया था। और वापस लौट कर नहीं आया हैं। 30 को को रोहित का शव बभंगामा के खेत से पुलिस ने बरामद किया था।

पुलिस कांड के मुख्य आरोपी प्रियम कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से खून लगा कपड़ा, खून लगा चाकू, दो मोबाइल घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने पीसी कर बताया है कि आरोपी का प्रेम प्रसंग मृतक की बहन के साथ था। जिसका विरोध रोहित के द्वारा किया जाता था। एक बार रोहित ने प्रियम की पिटाई भी की थी। वहीं मृतक की बहन ज्योति का साफ तौर पर कहना है कि प्रियम से उसका कोई प्रेम संबंध नहीं था। प्रियम की बात उसके भाई से होती थी। चाहे तो पुलिस मोबाइल भी जांच करवा सकती हैं। पुलिस झूठ बोल रही है। पुलिस चाहे तो उसके मोबाइल की जांच करा लें। वही अभी कह रही है कि अब उसके छोटे भाई के जान को भी खतरा है और लोगों से भी धमकी दे रहे हैं जिसकी चर्चा गांव में है।

ज्योति का कहना है कि वर्ष 2018 में रोहित के घोड़े से धक्का लगने से गांव के ही अमन के परिचित एक बुजुर्ग की मौत हुई थी। जिसका बदला अमन ने लिया है। जिसमें प्रियम को भी शामिल किया है। वही प्रेम संबंध की झूठी बात कही जा रही है। मृतक के पिता का भी कहना है कि उसकी बेटी से प्रियम का कोई प्रेम-प्रसंग नहीं था। पुलिस उसकी बेटी की मेडिकल जांच करा सकती है। पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं की पुलिस मामले को डाइवर्ट कर रही है। प्रियम उसका खेत का काम किया करता था। जिसको लेकर ज्यादातर बात भाई से ही किया करता था। प्रियम हमारे घर भी आता था। पुलिस झूठ बोल रही है।
इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज कहते हैं कि हम लोगों ने भी वह वीडीओ को देखा हैं। वीडीओ की जांच की जायेगी। पुलिस अनुसंधान कर रही हैं। यह रोहित की बहन व पिता का बयान हैं। पुलिस इससे इत्तेफाक नहीं रखती हैं। पुलिस अनुसंधान कर रही हैं। मृतक की बहन पिता जो बोल रहे हैं उस दिशा में जांच की जा रही हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: