5
(1)

जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा व मधुरापुर निवासी ललन मिश्रा के पुत्र भारतेन्दु मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इससे पूर्व भारतेन्दु प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चूके है. इनके मनोनयन पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में संगठन को अधिक ऊर्जा के साथ मजबूती मिलेगी. भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि श्री मिश्रा संगठन में.

मेहनत व लगन से संगठन के शीर्ष दायित्वों पर पहुंचे हैं. यह हमारे इलाके व भाजपा परिवार के लिए गर्व का विषय है . इनके इस मनोनयन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. विधायक ई.शैलेंद्र, गौतम यादव उर्फ बंटी, प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, कुमार गौरव, शकील अहमद,रंजीत मंडल, राजेन्द्र यादव, द्रौपदी मंडल, नीलाव चौधरी, प्रीतम मिश्रा, डब्लू मंडल, अभिषेक जीतू अजय रविदास सहित अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामना दिया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: