5
(1)

जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव एवं मंच का संचालन जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नवगछिया जिला के सभी सातों प्रखंड एवं एक नगर परिषद में पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर समाज सेवा से जुड़े लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। जिससे राष्ट्रीय जनता दल को एक नई मजबूती मिलेगी। हम लोगों को 2024 का लोकसभा एवं 2025 का विधानसभा की जीत सुनिश्चित करनी है। राष्ट्रीय जनता दल आज भी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना स्थान लिए हुई है।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव दिनेश ठाकुर, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव नरेंद्र नारायण यादव, खगड़िया जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, एवं ज़िला उपाध्यक्ष रामसागर प्रसाद, नवगछिया ज़िला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो० मोहिउद्दीन,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष अशोक कुमार यादव , महिला प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष अभिलाषा कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, ज़िला सचिव मनोज कुमार मण्डल, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, प्रमोद कुमार चौबे शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कपिलदेव सर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव मतवाला जी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: