5
(1)

भागलपुर जीवन जागृति सोसायटी की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है सोसायटी के अध्य़क्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार कंबल वितरण के तहद आज ईशाकचक थाना के सामने में 30असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया .ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर सोसायटी द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है।

कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। सोसायटी अध्य़क्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि सोसायटी हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। मानव सेवा करना परमधर्म है। इस अवसर पर 30 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह के अलावा महिला प्रकोष्ठ के सचिव आभा पाठक , रूपा साहा , सचिव यादव सोमेश जी ,राज सिंह , रजनीश कुमार जी सहित कई लोग मौजूद थे।
डॉ अजय कुमार सिंह अध्यक्ष जीवन जागृति सोसायटी

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: