5
(1)

जलसे मे सीमांचल के हजरत मौलाना अबूल कलाम ने जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि हजरत इमामे हुसैन हमेशा जुल्म के खिलाफ रहते थे। दुनिया वाले को यह पैगाम दिया कि किसी जालिम के सामने झुकना नही है, उसका डटकर मुकाबला करना है।

नवगछिया। बिहपुर जामा मस्जिद के सामने बुधवार को जश्न ए शौहदाए कर्बला कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जलसे की सदारत बिहपुर खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी व जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत अली शब्बर खॉ फरीदी ने किया।

जलसे मे पूर्णिया के शायरे इस्लाम सावान रजा, भागलपुर के शायरे इस्लाम शमस तबरेज, शायरे इस्लाम नुर उद्दीन ने एक से बढकर एक हजरत इमामे हुसैन की शान में ऩाति कलाम सुनाया। जलसे का संचालन हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी ने किया। जलसा का आयोजन मोहर्रम इनतेजामिया कमिटि व नौजवाने बिहपुर के द्वारा किया गया था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: