5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में जुआ खेलने का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले का है। जहां पर जुआ खेलने से मना किया तो अपराधियों ने गोली चला दी। अपराधियों ने तीन राउंड गोली फायरिंग की जिसमें एक गोली युवक के पेट के समीप लगा है।

स्थानीय लोगों के मदद से घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बरारी थाना मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक के पुत्री ने बताया कि जुआरियों को जुआ खेलने से मना करने पर जुआरियों ने पिता को गोली मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक जुआरियों ने घायल सबसे कुछ रुपए मांगे थे नहीं देने पर गोली मार दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: