5
(1)

सबसे कम उम्र की मुखिया बनी पायल शर्मा, अपनी प्रतिद्वंदी सरोज चौधरी को 193 मतों से किया पराजित

भागलपुर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत का मतगणना कार्य सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुआ | 2022 में तत्कालीन मुख्य अनीता देवी की हत्या के बाद हुए मुखिया उपचुनाव में स्वर्गीय अनीता देवी की पुत्री पायल शर्मा ने मुखिया पद पर कब्जा जमाया | पायल शर्मा ने महज 21 वर्ष 6 महीने के उम्र में मुखिया पद पर कब्जा जमाया है , जिसे बिहार की सबसे कम उम्र की मुखिया बताया जा रहा है |

पायल शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज चौधरी को 193 मतों से पराजित कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया है | हम आपको बता दें कि सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत में हुए मुखिया उपचुनाव में कुल 8160 मतदाताओं में से कुल 3934 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था | जिसमें पायल शर्मा को 2033 मत और उनके प्रतिद्वंदी सरोज चौधरी को 1840 मत प्राप्त हुए और पायल शर्मा ने 193 मतों से मुखिया पद पर कब्जा जमाया |

घर की सबसे कम उम्र की मुखिया बने पायल शर्मा अपनी जीत पर काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने अपने पंचायत का सर्वांगीण विकास करने की बात करते हुए कहा कि जो सपना उनकी मां ने अपने पंचायत के विकास को लेकर देखा था वह उसे आगे बढ़ाएगी और अपने पंचायत को बिहार का सबसे विकसित पंचायत बनाएगी | पायल शर्मा की जीत से उत्साहित उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला से लाद दिया |

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: