0
(0)

चुनाव को लेकर भागलपुर में 16 और बांका मे 11, कुल 27 मतदान केन्द्र बने थे

इस बार महिला वोटरों की तादत पुरुषों के ज्यादा

निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर व बांका लोकसभा क्षेत्र 21 के एमएलसी चुनाव मे लोग मतदान के लिए मतदाता काफी उत्सुक दिखे। दोपहर करीब 12 बजे मतदान करीब 50% से ऊपर हो चुका था वहीं 04 बजते- बजते मतदान 95% पूर्ण हो चुका था। जनप्रतिनिधियों ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे पंचायत का विकास जो एमएलसी करेंगे वैसे एमएलसी प्रत्याशियों को मतदान किया गया है। एमएलसी चुनाव के सातों एमएलसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बॉक्स में बंद हो चुका है ,अब 7 अप्रैल को मतगणना में पता चलेगा की विजेता कौन है और किसमें कितना है दम।अब देखना हैं कि सात अप्रैल को बाजी कौन मारते हैं और कौन पंचायत का विकास करेगें।कौन एमएलसी प्रत्याशी विजय घोषित होगें।

भागलपुर, भागलपुर सह बांका क्षेत्र संख्या 21 के सातों एमएलसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान बॉक्स में बंद हो चुका है। भागलपुर व बाका क्षेत्र मिलाकर 95% वोटिंग हुई है। बताते चलें कि एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह होते ही जनप्रतिनिधियों कि भीड़ उमड पड़ी थी। भागलपुर में 16 और बांका में 11 अर्थात कुल 27 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे ।साथ ही साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी थे।

इसको लेकर.जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

बताते चलें कि भागलपुर ज़िले में 3699 तो बांका में 2932 वोटर थे।इस बार के चुनाव में महिला वोटरों की तादाद पुरुषों से ज्यादा रही। भागलपुर में 1888 तो बांका में 1482 महिला वोटर हैं। पुरुष मतदाता की बात करें तो भागलपुर में 1811 और बांका में 1430 पुरुष मतदाता हैं। वोटर में सांसद, विधायक, विधान पार्षद, ज़िला परिषद सदस्य, नगर निकाय के वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: