5
(1)

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर।

भागलपुर, मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत भागलपुर आगमन पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में सुरक्षा को लेकर विशेष पहल किए थे। कई जगह मेटल डिटेक्टर टीम लगाए गए थे तो कई जगह बेरिकेटिंग लगाएं गए थे। मंच पर वीआईपी पास एवं दर्शक दीर्घा में भी बिना पास के प्रवेश वर्जित था। पूरा भागलपुर हवाई अड्डा मानो पुलीस छावनी में तब्दील हो गया था, दर्जनों डीएसपी स्तर के पदाधिकारी की तैनाती थी एवं सैकड़ों जवान को हवाई अड्डा मैदान के चप्पे चप्पे पर नज़र थी।

जिसमे सैकड़ों महिला व पुरुष बीएमपी के जवान, गोरखा जवान, एआरबी के जवान, रिपिडेक्सन फोर्स के जवान, अग्निशमन सेवा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग के जवान व अधिकारी मौजूद थे।

सुरक्षा के विशेष पहल को ध्यान में रखते हुए शहर के यातायात परीचालन के भी रूट बदले गए थे, साथ ही साथ कुछ समय के लिए बड़ी वाहनों को भी शहर में आने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं बिना किसी तनाव व झड़प के संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: