5
(1)

भागलपुर के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ में 14 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला उदघाटन को लेकर स्थानीय विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल,कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार ,बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, थानाध्यक्ष लाल बहादुर सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने जहाज घाट मे बने प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत नमामि गंगे घाट मे उदघाटन स्थल का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया ।

इस दौरान विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल ने बताया कि श्रावणी मेला उदघाटन उप मुख्यमंत्री तार केश्वर प्रसाद के अलावा कई मंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलित व फीता काटकर व लाइव प्रोग्राम हंसराज कलाकार के द्वारा किये जाएगें।इसकी तैयारी जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। मौके पर एनडीए कार्यकर्ता संजय चौधरी, अरुण चौधरी, प्रो.संजय मंडल,गौतम सिन्हा, सदानंद सिंह,प्रेमप्रभा सिन्हा, डॉ.अलका चौधरी, रानी देवी सहित एनडीए के कार्यकर्ता एंव पुलिस कर्मी मौजुद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: