5
(2)

नवगछिया – नगर परिषद स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में एकादश अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ के आयोजन के प्रथम दिन कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं व बालिकाओं की विशेष भागीदारी रही। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बोल बम का जयघोष किया। वहीं यात्रा में शिव महापुराण एवं मत्सय महापुराण की झांकी के अलावे भवानीपुर के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भव्य आध्यात्मिक झांकी प्रस्तुत किया। जिसमें सती बिहुला की झांकी चर्चा का विषय बना रहा।

कलश यात्रा में महान सिया वल्लभ शरण जी महाराज, विद्यावाचस्पति डॉ० श्रवण शास्त्री, श्री राम कथा के प्रवक्ता महेंद्र पांडे, यज्ञ समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती सचिव प्रवीण भगत कोषाध्यक्ष चंदन सिंह संयोजक कांतेश कुमार उर्फ टीनू , मिलन सागर, अजीत कुमार, यज्ञाचार्य वैदिक ललित शास्त्री, अभिषेकात्मक महारुद्र के मुख्य यजमान अविनाश मिश्र सपत्निक तृप्ति मिश्र, शिव महापुराण के मुख्य यजमान कुमार मिलन सागर, मत्स्य महापुराण के मुख्य यजमान विश्वास झा सपत्निक शिखा कुमारी, भवेश कुमार, गौरव कुमार,

सुमन कुमार, अभिषेक कुमार, कार्यालय प्रभारी कृष्ण भगत, शंकर जायसवाल, जितेंद्र पांडे, मंटू, विपुल, दिनेश तिवारी, गोलू देवलिया, शुभम दुबे, दीनदयाल पांडे, नितेश पांडे, विभाष कुवर, कन्हैया कुमार, धनश्याम मिश्रा, लव मिश्रा, कुश मिश्रा, लक्ष्मण पाठक, नंदलाल मिश्रा, नंदलाल पांडे, नीरज पांडे सहित अन्य पंडित वैदिक पुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब हो कि मंगलवार से लगातार रूद्राभिषेक, शिव महापुराण, श्री राम कथा व मत्स्य महापुराण के कथाओं का वाचन विद्वानों द्वारा होना तय है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: