0
(0)

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष निशीथ प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद के रिक्त पद पर भागलपुर जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष परवेज जमाल ने लत्तीपाकर निवासी अजय कुमार सिंह को गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

नवगछिया प्रखंड कांग्रेस कमिटि के निर्वाचित अध्यक्ष का निष्क्रियता के कारण पुनामा प्रताप नगर निवासी जितेन्द्र प्रसाद सिंह को नवगछिया प्रखंड कांग्रेस कमिटि का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने देते हुए बताया कि इनके मनोनय से पार्टी को नया मुकाम हासिल होगा. गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में माला पहनाकर नवमनोनीत प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों का स्वागत किया गया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: