5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी चौक पर भारत के संविधान की पूजा अर्चना कर संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाया। उसके बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर उसके प्रति निष्ठावान एवं देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए,संविधान की रक्षा की शपथ ली। मजदूर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने संविधान निर्माता चित्र पर श्रद्धा का पुष्प अर्पित करते हुए कहा- आज के दिन हम उस विद्वान एवं बुद्धिजीवियों को याद कर रहे हैं।

जिन्होंने संविधान का गठन किया था। संविधान की रक्षा करना हर मौलिक नागरिक का कर्तव्य है।। आज वर्तमान समय में जो देश में सरकार चल रही है वह बाबा साहब के द्वारा लाए गए संविधान को समाप्त करने की कोशिश में लगी हुई है नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनने का काम कर रही है हम कांग्रेसियों का.

दायित्व है संविधान की रक्षा करना जबकि सरकार को सोचनी चाहिए कि पहले देश के नागरिक रहेंगे तभी तो सरकार चलेगी संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है।
इस अवसर पर मजदूर फेडरेशन के महामंत्री उपेंद्र राम,प्रवीण कुमार झा,कैलाश हरि,विकास कुमार,डॉ आरिफ आजाद, पूर्व सैनिक जगदीश झा, कामेश्वर मंडल,फेडरेशन सचिव सिकंदर चौधरी, नीतीश कुमार, अशोक कुमार,पंकज उपाध्याय,विवेक कुमार,सोनू कुमार, रामविलास पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: