5
(1)

भागलपुर,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खरवा गांव में करंट लगने से रिंकू देवी की इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है कि पास के ही चुलाही पासवान से थूक फेंकने को लेकर आपस में विवाद हुआ था। जिसको लेकर उन लोगों के द्वारा जान मारने की धमकी दी गई थी। वही कल देर रात चुलाही पासवान के पुत्र के द्वारा खेत में.

बिजली का तार लगा दिया गया और जब सुबह महिला पानी पटाने के लिए गई। तब उसे करंट लग गया और वह घायल हो गई। वहीं परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजन इसके लिए पड़ोस के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: