5
(1)

गोपालपुर : कर चले हम फिदा जाने तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, दो दशक पूर्व जब भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था। उसी युद्ध में गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत तिरासी गांव के लाल वीर सपूत शहीद रतन कुमार सिंह ने देश के दुश्मन घुसपैठियों से 72 घंटे तक लड़ने के बाद 8 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराये थे। देश की आन, बान और शान को झुकने नहीं दिया।

दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिए । वही कारगिल दिवस पर हवलदार रतन कुमार सिंह के स्मारक पर गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर याद किए। उनके पुत्र शिक्षक रूपेश कुमार सिंह और मंजेश कुमार ने बताया कि कारगिल दिवस पर वो समय अभी याद आता है तो रूह कांप जाती है। लेकिन गर्व भी हो रहा है। वही रूपेश कुमार ने बताया कि स्मारक पर आज भी सैकड़ों युवा प्रणाम करते हैं और फौज में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: