5
(1)

नवगछिया : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 23 विहार बटालियन भागलपुर द्वारा आईटीआई कॉलेज बरारी में निबंध, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कर्नल पी. केचटर्जी, सुबेदार मेजर सुरेश कुमार, सुबेदार ढकाल साहब, सूबेदार तारा बहादुर, और नायब सूबेदार जसबीर सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यालयों और कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में जिला स्कूल के लेफ्टिनेंट रंजन कुमार, मारवाड़ी पाठशाला के सब लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, पॉलिटेक्निक कॉलेज भागलपुर के सीटीओ तरार कॉलेज के सीटीओ और सब लेफ्टिनेंट विकास पांडे शामिल थे।

बाल भारती विद्यालय की ब्यूटी कुमारी ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीहू कुमारी ने द्वितीय और सीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल भारती विद्यालय के जे.डी.एनसीसी कैडेट को वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला, जबकि रिसित राज को भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

यह जानकारी सब लेफ्टिनेंट विकास पांडे ने दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ. बी.एल. चौधरी, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी.पी. सिंह ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: